मैं उसे देख रही हूँ बड़ी हैरानी से अम्बरीन हसीब 'अम्बर'


मैं उसे देख रही हूँ बड़ी हैरानी से
जो मुझे भूल गया इस क़दर आसानी से
ख़ुद से घबरा के यही कहती हूँ औरों की तरह
ख़ौफ़ आता है मुझे शहर की वीरानी से
अब किसी और सलीक़े से सताए दुनिया
जी बदलने लगा असबाब-ए-परेशानी से
तन को ढाँपे हुए फिरते हैं सभी लोग यहाँ
शर्म आती है किसे सोच की उर्यानी से
फ़लक छोड़ दे बेयार-ओ-मददगार हमें
दम घुटा जाता है अब तेरी निगहबानी से
मैं उसे ख़्वाब समझ सकती हूँ लेकिन 'अम्बर'
लम्स जाता नहीं उस का मिरी पेशानी से

میں اسے دیکھ رہی ہوں بڑی حیرانی سے
جو مجھے بھول گیا اس قدر آسانی سے
خود سے گھبرا کے یہی کہتی ہوں اوروں کی طرح
خوف آتا ہے مجھے شہر کی ویرانی سے
اب کسی اور سلیقے سے ستائے دنیا
جی بدلنے لگا اسباب پریشانی سے
تن کو ڈھانپے ہوئے پھرتے ہیں سبھی لوگ یہاں
شرم آتی ہے کسے سوچ کی عریانی سے
اے فلک چھوڑ دے بے یار و مددگار ہمیں
دم گھٹا جاتا ہے اب تیری نگہبانی سے
میں اسے خواب سمجھ سکتی ہوں لیکن عنبرؔ
لمس جاتا نہیں اس کا مری پیشانی سے

अम्बरीन हसीब 'अम्बर'

स्रोत
:
  • Dil Kay Ufuq Par
  • पृष्ठ संख्या: 162
  • Ambareen Haseeb Amber
  • प्रकाशन: Kitab Market ,Office 17 Urdu Bazar, Karachi, Pakistan
  • संस्करण: 2012
  • प्रकाशन वर्ष: 2012

Comments